Site icon www.khabredinraat.com

श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर के वार्षिकोत्सव के लिए दिया मोती डूंगरी गणेश जी को निमंत्रण

जयपुर। श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर का 20वां वार्षिक उत्सव भजन संध्या के साथ 15 दिसंबर को विभिन्न सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा। भजन संध्या का आयोजन 15 दिसंबर को दोपहर सवा 12 बजे से शाम सवा 7 बजे तक शिप्रा पथ मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसी कड़ी में संस्था के प्रमुख सदस्यों ने प्रथम पूज्य मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर विघ्न विनाशक गणपति को प्रथम निमंत्रण दिया।

मोती डूंगरी गणेश जी के अलावा आराध्य देव गोविंद देवजी, चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी, श्याम बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विमल कुमार सोनी, सत्यनारायण गुप्ता, अरुण तिवारी, राम मनोहर खंडेलवाल, सुशील पारीख,नरेश गुप्ता, सूरज कुमावत, दिनेश गुप्ता, तरुण सोनी, एकता खंडेलवाल, शैलजा गुप्ता, सुनीता शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।

वार्षिकोत्सव से पूर्व करेंगे सेवा कार्य:

श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर के 20वें वार्षिकोत्सव से किरण पथ मानसरोवर स्थित वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केंद्र में संचालित मां भगवती उच्च प्राथमिक विद्यालय के अभावग्रस्त परिवारों के बच्चों को स्टेशनरी और पाठ्य सामग्री भेंट की जाएगी।

सजेगा सांवरे का मनमोहक दरबार:

श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर के अध्यक्ष विमल कुमार सोनी ने बताया कि वार्षिकोत्सव पर श्याम प्रभु का मनमोहक दरबार सजाकर फूलों से आकर्षक शृंगार किया जाएगा। अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर पुष्प और इत्र वर्षा के बीच श्याम प्रभु को रिझाया जाएगा। कोलकाता से संजू शर्मा के अलावा जयपुर के शुभम शर्मा, तृप्ति केशव लड्ढ़ा, महेश परमार, अभिषेक नामा, गिरिराज शरण, गोपाल सैन, राजेश आटोलिया, निशा-गोविंद सहित अन्य मीठे- मीठे भजनों से श्याम प्रभु को रिझाएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क पास के माध्यम से होगा।

Exit mobile version