Site icon www.khabredinraat.com

देश को किफायती ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी देना है आईएसवीआईआर का लक्ष्य

ISVIR's goal is to provide affordable treatment technology to the country.

ISVIR's goal is to provide affordable treatment technology to the country.

आईएसवीआईआर के जॉइंट सेक्रेटरी और पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. (प्रो) उज्जवल गोडसी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में पहुंचे नेशनल—इंटरनेशनल स्पीकर्स इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की टेक्नोलॉजी पर भी हमारे देश के डॉक्टर्स एवं स्टूडेंट्स को अपने अनुभव के लर्निंग एक्सपीरियंस को बता रहे हैं ताकि उन्हें भी पोस्ट्रेट एम्बोलिज़ेशन, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी एडवांस टॉपिक्स के बारे में भी वक्त रहते जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि इस बार का आईएसवीआईआर सेमिनार अब तक का सबसे बड़ा सेमिनार है।


दूसरे दिन 16 से अधिक सेशंस

सम्मेलन के दूसरे दिन 16 से अधिक सेशंस में 100 से अधिक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के एडवांस ट्रीटमेंट पर चर्चा की। पैनल डिस्कशन में एक्सपर्ट्स ने अपने विचार रखे और टिपिकल केसेज पर एडवांस टेक्नोलॉजी द्वारा ट्रीटमेंट को लेकर स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब भी दिए। सेशंस के आखिर में बेसिक लाइफ सपोर्ट स्किल्स को लेकर एक लाइव वर्कशॉप भी रखी गयी थी जिसमें डॉ.सौरभ तनेजा और डॉ.किशोर मंगल ने लाइफ सपोर्ट स्किल्स के तहत के बारे में बताया। एक अन्य वर्कशॉप में थायराइड आरएफए, स्ट्रोक, एम्बोलिज़ेशन सिमुलेशन, ब्रेस्ट इंटरवेंशन और पेनम्ब्रा लाइटिंग-12 और लाइटिंग फ्लैश तकनीक से पीई/डीवीटी का उपचार आदि पर लाइव डेमो किया गया। इस मौके पर एडिफिस मेडिकल टेक्नोलॉजी और एमएएसएमईसी से संबंधित कुछ नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किए गए।

सेशंस में इन टॉपिक्स पर हुई चर्चा –

सेमिनार के दूसरे दिन के सेशंस में ट्रांस आर्टिकल थेरेपी, बी-टेस, हेपेटिक मेटास्टेस, कोलोरेक्टल मेटास्टेस के लिए वाय90 की भूमिका और ट्यूमर बोर्ड – एचसीसी और लीवर मेटास्टेसिस, फ्लो रेडिस्ट, माइक्रोब्लून एम्बोलिज़ेशन, एसआईआरआईओ एच3  नेविगेशन सिस्टम, ऑप्टिकल ट्रेकिंग सिस्टम जनरल इंफो, पोर्टल इंटरवेंनशन आदि टॉपिक्स पर चर्चा एवं पैनल डिस्कशन हुआ। पैनल में 200 से अधिक डॉक्टर्स, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स ने भाग लिया। पैनल डिस्कशन में डॉ. श्याम कुमार, डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. संजीव कालवा, डॉ. लेनन डिसूजा, डॉ. शम्स इकबाल, डॉ. रमन उबेरॉय, डॉ. नवीन कालरा, डॉ. अमर मुकुंद, डॉ. नरेश, डॉ. मधु प्रशांत, डॉ. लिजेश कुमार, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह यादव और डॉ. एच.सी. किम सहित अन्य डॉक्टर्स एवं स्पीकर्स मौजूद रहे।

Exit mobile version