अब राजस्थान में होगा महाभारत: चुनावी रण में जय महाभारत पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में जय महाभारत पार्टी उभर कर आ रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में दौ सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपनी सरकार बनाएगी। जल्द ही पार्टी राजस्थान में अपनी चुनावी रण का आगाज करेगी और साथ ही अपने संगठन का विस्तार करेगी । अभी हाल में पार्टी के संस्थापक और पदाधिकारियों ने पूरे राजस्थान में सर्वे कर लोगों की परेशानियों के बारे में बारीकियों से जाना।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक भगवान अनंत विष्णु (प्रभु) ने बताया कि जय महाभारत पार्टी राजस्थान में निशुल्क शिक्षा,निशुल्क इलाज सहित कई मुद्दों में लेकर दौ सौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जिसकी शुरुआत जयपुर से कर दी गई। उनकी पार्टी सभी धर्मों को लेकर चलेगी और कही भी भाजपा और कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी और न ही समझौता करेंगी। उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को राजस्थान में मौका जाएगा। अगर राजस्थान में उनकी सरकार बनती है तो हर महिलाओं को भू-लक्ष्मी योजना के तहत 50 से 100 प्रति वर्ग गज जमीन दी जाएगी। इसके अलावा गोबर गैस प्लांट योजना राजस्थान में लॉन्च कर हर परिवार को पचास रुपये प्रति सिलेंडर दिया जाएगा।

पार्टी संस्थापक ने बताया कि राजस्थान की जनता की भलाई के लिए, राजस्थान के विकास के लिए, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए, महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए चुनावी समर में ज़रूर उतरेगी। आज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच मौजूद है।

प्रदेश प्रभारी नारायण लाल प्रजापत व प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र गौड़ ने बताया कि राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। जल्द ही पार्टी की ओर से चुनावी घोषणा पत्र जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेशवासियों को भाजपा और कांग्रेस का विकल्प चाहिए,जो जय महाभारत पार्टी को देख रही है। जिसके चलते प्रदेश में पूरी ताकत के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी।

जय महाभारत प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक कुमावत व पार्टी सहयोगी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चाएं चल रही है। जहां सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक घरों में जाकर पार्टी की जनहित की नीतियों की जानकारी देने को कहा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक भगवान अनंत विष्णु (प्रभु) के निर्देशन में प्रदेश संगठन पूरी तरह से चुनावी मोड पर है।

पार्टी के पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। राजस्थान की जनता प्रदेश में सकारात्मक राजनीति चाहती है और पार्टी का मकसद भी सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाना है। पार्टी के कार्यकर्ता राजस्थान के हर घर में जाकर जय महाभारत पार्टी के सियासत के मायने बताएगी। जिससे जनता अपने सुनहरे भविष्य को देखते हुए अपना ईमानदार प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेज सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles