Site icon www.khabredinraat.com

जयपुर मेट्रो यूनियन ने यूडीएच मंत्री को दिया ज्ञापन

जयपुर। जयपुर मेट्रो संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। संघ के अध्यक्ष रामकरण पवार ने बताया कि संगठन के महामंत्री शंकर लाल शर्मा, संगठन मंत्री सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, कार्यालय मंत्री सुरेश कुमार प्रजापत, संयुक्त मंत्री नितेश कुमार व कोषाध्यक्ष पंकज यादव ने यूडीएच मंत्री को जयपुर मेट्रो परिसर में सम्मान समारोह आयोजित करने का निमंत्रण दिया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने मंत्री से जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर चर्चा की।

Exit mobile version