Site icon www.khabredinraat.com

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत

Jaipur Police Commissioner gave relief to the complainants by holding public hearing

Jaipur Police Commissioner gave relief to the complainants by holding public hearing

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने शनिवार को विद्याधर नगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कैलाश चंद्र बिश्नोई, पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी, सहायक पुलिस उपायुक्त उत्तर (द्वितीय) बजरंग सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस सकारात्मक पहल से आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए सभी थानों में भी प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है। यही नहीं जनसुनवाई के बारे में औचक निरीक्षण कर जानकारी भी ली जा रही है।

पुलिस कमिश्नर ने इससे पहले जयपुर (दक्षिण) शिप्रापथ जयपुर (पूर्व) कानोता जयपुर (पश्चिम) करधनी थाने में जनसुनवाई कर आयुक्त ने सैकड़ों परिवादियों को राहत दी थी। जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, ट्रैवल कंपनियों के द्वारा फर्जीवाड़ा,अवैध रूप से रहे किरायेदार, जमीन के डबल पट्टे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट, धमकी सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।

उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जयपुर (उत्तर) पुलिस थाना शास्त्रीनगर, विद्याधर नगर, भट्टा बस्ती, कोतवाली, जालूपुरा, संजय सर्किल एवं नाहरगढ़ क्षेत्र के परिवादियों के साथ-साथ समस्त उत्तर जिले के थानों तथा जयपुर कमिश्नरेट के अन्य जिलों के परिवादियों द्वारा अपनी समस्याएं पुलिस कमिश्नर को बताकर समाधान पाया।

Exit mobile version