Site icon www.khabredinraat.com

अयोध्या की दीपावली पर जगमगाएंगे जयपुर के गौमय दीपक

Jaipur's cow dung lamps will shine on Ayodhya's Diwali

Jaipur's cow dung lamps will shine on Ayodhya's Diwali

जयपुर। इस दीपावली पर अयोध्या के कोने कोने में जलने वाले 26 लाख दीयों में राजस्थान के गोमय दीपक भी शामिल होंगे। विभिन्न गौशालाओं में ये दीये तैयार किए जा रहे हैं। श्री रामलला अयोध्या जी सेवा समिति, अयोध्याधाम के अध्यक्ष डॉ. आचार्य राजानंद शास्त्री बुधवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने टोंक रोड श्री पिंजरापोल गौशाला में बन रहे दीयों का अवलोकन किया। भाजपा नेता लोकेश ललित चतुर्वेदी,राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के राधेश्याम शर्मा, विप्र प्रांतीय अध्यक्ष पूनम आचार्य, राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला सभा की डॉ. मीना गौत्तम, डॉ अतुल गुप्ता एवं अन्य ने डॉ राजानंद शास्त्री का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सांगानेर स्थित

उन्होंने पिंजरापोल गोशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गौ पूजन किया। इसके बाद गौ सेवा अनुष्ठान में गोमाता की सेवा की। बड़ी संख्या में लोगों ने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। शास्त्री की अध्यक्षता बुधवार को टोंक रोड सांगानेर स्थित श्री कृष्णा मैरिज गार्डन में सामाजिक समरसता एवं गौ सेवा महोत्सव का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इसके बाद कृष्णा पैराडाइज अभिनंदन समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने आचार्य राजानंद शास्त्री का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अयोध्या में 26 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिनमें हजारों गौमय दीपक जयपुर के सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला के वैदिक पादप अनुसंधान केन्द्र में तैयार हो रहे हैं।

ये विशेष दीपक जलने पर प्रकाश के साथ-साथ हवन सामग्री की सुगंध भी वातावरण में फैलाएंगे। इस अवसर पर शास्त्री ने समाज में समरसता, गौ सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि मानवता और पर्यावरण संरक्षण का भी आधार है।

Exit mobile version