Site icon www.khabredinraat.com

श्री प्रेमभाया मंदिर में धूमधाम से मनेगा जन्माष्टमी उत्सव

Patotsav of Shri Prembhaya Temple: Consecration done with Vedic chanting

Patotsav of Shri Prembhaya Temple: Consecration done with Vedic chanting

जयपुर। श्री प्रेमभाया मंडल समिति की ओर स शिवदासपुरा स्थित मंदिर श्री प्रेमभाया सरकार में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विजय किशोर शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को विशेष रोशनी और पताकाओं से सजाया जाएगा। रात्रि 8.30 बजे से भक्ति संगीत प्रारंभ होगा। मध्यरात्रि 12 बजे श्री प्रेमभाया सरकार का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। एक सितंबर को शाम पांच से रात्रि नौ बजे नंदोत्सव तक नंदोत्सव मनाया जाएगा।

चांदपोल बाजार के जय लाल मुंशी का रास्ता स्थित युगल कुटीर में श्री प्रेमभाया सरकार का रात्रि 9 से 12 बजे तक भक्ति संगीत रहेगा। मध्य रात्रि जन्म आरती की जाएगी। इस अवसर पर फूल बंगले की झांकी सजाई जाएगी।

Exit mobile version