Site icon www.khabredinraat.com

जवाहर कला केन्द्र : धोद ग्रुप के राजस्थानी फ्यूजन के साथ नए साल का स्वागत

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में नववर्ष का स्वागत राजस्थानी लोकगीतों से सजी प्रस्तुति के साथ किया जाएगा। केन्द्र की ओर से 1 जनवरी को आयोजित संगीत संध्या में धोद ग्रुप के कलाकार प्रस्तुति देंगे। मध्यवर्ती में शाम 6:30 बजे मध्यवर्ती में यह सुरीली महफिल सजेगी। धोद ग्रुप 115 देशों में राजस्थानी लोक संगीत और संस्कृति का परचम लहरा चुका है। देश विदेश में उन्होंने 1200 से अधिक म्यूजिक कॉन्सर्ट किए है। ग्रुप के संस्थापक रहीस भारती ने बताया कि राजस्थानी लोकगीतों का फ्यूजन यहां देखने को मिलेगा, राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ फ्रांसीसी रॉक स्टार यारोल पॉपौड भी अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।

Exit mobile version