जयपुर। जयपुर हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजस्थान जनरल सेक्रेटरी कैलाश मेहता और उपाध्यक्ष शीला वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से जयपुर की जया माहेश्वरी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया वहीं रामसुख रानीवाल (राम ) को जनरल सेक्रेटरी, नीलिमा चांदना व मीरा शर्मा को उपाध्यक्ष, नीता (ऊषा) गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शीघ्र ही संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और संगठन को तेजी से विस्तारित किया जाएगा।
इस अवसर पर आगे की योजना के बारे में विचार विमर्श किया गया और नए मेंबर्स को जोड़ने पर विचार विमर्श कर सहमति दी गई। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों नए पद के साथ ही संगठन से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जया माहेश्वरी ने कहा कि संगठन को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा साथ ही जो भी समस्या आ रही हैं उन्हें उचित मंच पर उठाकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मीना, नीतू,अंजू, शीलू, नूतन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

