Site icon www.khabredinraat.com

महिला दिवस पर जयश्री ज्वेलर्स करेगा महिलाओं का सम्मान

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयश्री ज्वेलर्स एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है । इस अवसर पर जयश्री ज्वेलर्स ने महिला ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफर प्रदान किया है। जहां उन्हें छावा फिल्म के लिए एक मुफ्त मूवी पास दिया जायेगा। इसके अलावा चुनिंदा ज्वेलरी आइटम्स पर विशेष छूट दी गई है। महिला दिवस संग्रह का अनावरण किया गया। जिसमें आश्चर्यजनक डिजाइन और शिल्पकला शामिल होंगे ।

जयश्री ज्वेलर्स के अवंत जैन ने बताया कि हम मानते हैं कि महिलाएं शक्ति, सौंदर्य और साहस का प्रतीक हैं। इस महिला दिवस पर, हम उनकी शक्ति को उनके साथ मिलकर आगे बढ़ा कर सशक्त बनाना चाहते हैं ।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला ग्राहक हिस्सा ले सकतीं है।जिन्हें एक दिन के लिए पैम्परिंग, शॉपिंग और मनोरंजन का आनंद मिलेगा। जयश्री ज्वेलर्स की महिला टीम के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे और उनके साथ गेम्स और मनोरंजन गतिविधि में शामिल होगें।

जयश्री ज्वेलर्स ने हमेशा महिला सशक्तिकरण का समर्थन करने और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह महिला दिवस समारोह इस प्रतिबद्धता महिलाओं को विशेष और मूल्यवान महसूस कराने के प्रति समर्पण का प्रमाण रहेगा।

Exit mobile version