Site icon www.khabredinraat.com

ज्वैलर्स पर हमला कर 27 लाख रुपयों के गहनों से भरा बैग छीना

pratap nagar

pratap nagar

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में शनिवार को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने ज्वैलर्स की कार के आगे खुद की कार लगाई और उस पर जानलेवा हमला कर 27 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बयानों के आधार पर कार सवार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

एसीपी (सांगानेर) हरिशंकर शर्मा ने बताया की रामनिवास सोनी श्योपुर निवासी वाटिका में गणपति ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी का काम करते है। आरोप है कि शनिवार देर रात वह शॉप बंद कर कार से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान प्रताप नगर में आरयूएचएस के पास अजय मार्ग पर कार सवार बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उन्हें रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने डंडे से हमला किया। ज्वेलर की कार के शीशे तोड़ने के साथ ही मारपीट की गई। हमला कर बदमाश कार में रखा ज्वेलरी से भरा बैग लेकर भाग निकले।

बैग में 50 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी रखी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाके में नाकाबंदी कराई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को डिटेन किया। जिससे पूछताछ की जा रहीं है।

Exit mobile version