Site icon www.khabredinraat.com

जेकेएलयू का ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘आरम्भ-2024 शुरू: पहले दिन विभिन्न सेशन्स के साथ हुए इंटरेक्शन प्रोग्राम

जयपुर। अजमेर रोड स्थित जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में बैच 2024 की शुरुआत के अवसर पर आयोजित अठारह दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘आरम्भ-2024‘ के पहले दिन नए बच्चों ने यूनिवर्सिटी कल्चर की जानकारी ली। पहले दिन यूनिवर्सिटी वीसी. प्रो. धीरज सांघी और प्रो. वीसी आशीष गुप्ता, प्रो वीसी डॉ. अल्का महाजन समेत विभिन्न डायरेक्टर्स ने अलग-अलग सत्रो में स्टूडेंट्स से इंटरेक्ट किया और यूनिवर्सिटी एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां नए बच्चों के साथ सांझा की।

इस दौरान प्रो. सांघी ने स्टूडेंट्स से कॉलेज के पहले ही दिन से पूरी शिद्दत से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कॅरिअर के आगामी चार से पांच साल उनके जीवन में मील के पत्थर साबित होंगे एवं जीवन की दिशा तय करेंगे, ऐसे में स्वयं को एकाग्र एवं अनुशासित रख संयम के साथ आगे बढे। कार्यक्रम के इनोगरेशन के बाद प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दीपक सोगानी ने अठारह दिन तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी मंच से सांझा की।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन अरनब भट्टाचार्य और नीलीमेश चक्रबर्ती देंगे लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस देंगे। एक्साइटमेंट और नॉलेज से भरे हुए पूरे प्रोग्राम को जानकर स्टूडेंट्स खासे उत्साहित नजर आए। इधर, फ्रेशर्स यूनिवर्सिटी में अपने पहले दिन के अनुभव को लेकर खासे रोमांचित नजर आए। सुबह फिजीकल एक्टिविटी के बाद से शुरू हुए विभिन्न कार्यक्रम में फ्रेशर्स ने जमकर एंजॉय किया।

वॉलियंटर्स ने न्यूकमर्स को गाइड करते हुए उन्हें स्टूडेंट कौंसिल, स्टूडेंट क्लब के साथ ही यूनिवर्सिटी में होने वाले सालाना कार्यक्रमों मसलन सबरंग आदि की जानकारी भी दी। शाम को विभिन्न गेम्स के आयोजन के बाद इंटरेक्शन सेशन हुए। कार्यक्रम के दौरान नए बच्चों ने विभिन्न जानकारियां आपस में शेयर की एवं अपनी हॉबीज के बारे में बताया।

Exit mobile version