Site icon www.khabredinraat.com

जवाहर कला केंद्र में कार्यशाला प्रतिभागियों की संयुक्त ध्रुवपद प्रस्तुति आज

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित ध्रुवपद गायन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह बुधवार 23 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। रंगायन सभागार में सायं 5 बजे सभी प्रतिभागी संयुक्त ध्रुवपद गायन की प्रस्तुति देंगे।

7 जुलाई से जारी कार्यशाला में ध्रुवपद के घरानेदारी के साथ कार्यशाला की विशेषज्ञ गुरू विदुषी प्रोफेसर डॉ मधु भट्ट तैलंग एवं उनके गुरू पद्म श्री पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग द्वारा सृजित रचनाओं के नवाचार ख़ास होंगे। गौरतलब है कि इस कार्यशाला में 80 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं जो सामूहिक रूप से गायन करेंगे। कार्यशाला में 9 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल है।

Exit mobile version