Site icon www.khabredinraat.com

मनरेगा भुगतान के बदले पांच हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Junior assistant arrested for taking bribe of Rs 5,000

Junior assistant arrested for taking bribe of Rs 5,000

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की श्रीगंगानगर टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जिला परिषद चूरू में पदस्थापित कनिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी मनरेगा के तहत वर्ष 2023-24 के लंबित भुगतान करवाने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों के भुगतान के लिए कनिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र शर्मा ने 15 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि आरोपी 10 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से ऑनलाइन ले चुका था और शेष 5 हजार रुपये नकद देने का दबाव बना रहा था। भुगतान नहीं कराने की धमकी देकर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। जिस पर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र शर्मा को पांच हजार रुपये लेते पकड़ा।

Exit mobile version