Site icon www.khabredinraat.com

कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Junior assistant arrested taking bribe

Junior assistant arrested taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नागौर टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय उपखण्ड अधिकारी डेगाना जिला नागौर के कनिष्ठ सहायक को परिवादी से 9 हजार 800 रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की नागौर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि केसीसी लोन में डिफाल्ट होने पर बैंक से सेटलमेंट होने के उपरान्त उपखण्ड अधिकारी कार्यालय डेगाना से उसके विरूद्ध रोड़ा एक्ट की कार्रवाई बन्द करवाने एवं जमीन के म्यूटेशन में बैंक का नाम हटाने की एवज में कनिष्ठ सहायक अशोक 9 हजार 800 रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।

जिस पर एसीबी नागौर टीम की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ सहायक अशोक को 9 हजार 800 रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।

Exit mobile version