Site icon www.khabredinraat.com

कैफे में चल रह थे हुक्का बार, दो कैफे पर पुलिस ने मारा छापा

Police raids hookah bar

Police raids hookah bar

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहे थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने इस पर छापा मारा और मौके से पांच हुक्का, 5 चिलम और 5 पाइप जब्त कर दोनों के संचालकों को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस के अनुसार मालवीय नगर में सी के किचन कैफे में लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने यहां पर छापा मारा।

इससे वहां पर बैठे लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने कैफे संचालक दौसा निवासी अर्पित को पकड़ लिया। वहां पर से दो हुक्का, दो पाइप और दो चिलम जब्त कर ली। इसके अलावा करीब आधा दर्जन फ्लेवर भी जब्त किए है। इसके अलावा डब्ल्यू टीपी के पीछे डिबोला कैफे पर भी कार्रवाई की गई। यहां पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग बैठे थे। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने हुक्का पी रहे आधा दर्जन लोगों को पकड़ लिया। साथ ही इस मामले में कैफे मालिक चाकसू निवासी अशोक चौधरी को अरेस्ट कर 3 हुक्का, 3 चिलम,तीन पाइप और कई फ्लेवर जब्त किए गए।

Exit mobile version