जयपुर। गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में गुरु निधान सिंह रत्नावत पुत्र जयदेव सिंह नरूका कलारीपयटू मार्शल आर्ट्स में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले खिलाड़ी बने। गुरु निधान सिंह विगत 10 वर्षों से “अशोक स्पोर्ट्स अकादमी” में गुरु अशोक पारीक के नेतृत्व में कठिन परिश्रम कर रहे है।
उनके गुरु अशोक पारीक ने बताया की गुरु निधान सिंह रत्नावत उनकी अकादमी का प्रतिभावान और मेहनती खिलाड़ी है, उसकी मेहनत के बदौलत ही आज वो अपने राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय खेल में करने जा रहा है।