Site icon www.khabredinraat.com

श्री शिव महापुराण कथा के तहत निकली कलश यात्रा

Kalash Yatra started under Shri Shiv Mahapuran Katha

Kalash Yatra started under Shri Shiv Mahapuran Katha

जयपुर। राजस्थान प्रदेश माली सैनी सभा के जयपुर जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी के संयोजन में पंच कुंडी महायज्ञ और श्री शिव महापुराण कथा की कलश यात्रा श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर से 101 महिलाओं के साथ आरंभ होकर कर कथा स्थल ओम शिव महिमा गार्डन, फकीरा नगर दादी का फाटक पर बैंड बाजे के साथ कथा स्थल पहुंची । कथा वाचक बाल योगी चंद्रकांत शास्त्री ने मन्दिर प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना कर कलश यात्रा को नगर भ्रमण कराया। सात दिवसीय कथा वाचन में आकर्षक झांकियां व पुष्प वर्षा श्रोताओं का आकर्षण रहेगा।

राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के संगठन महामंत्री भवानी शंकर माली एवं उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सैनी ने ध्वज हाथ में लेकर नगर भ्रमण किया। इस मौके पर महासभा के जयपुर जिला संरक्षक हाबू लाल राजोरिया, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी,महामंत्री संजय राजोरिया, ताराचंद सैनी, राजकुमार सैनी, विशाल राजोरिया, पवन अजमेरा, राम प्रसाद तोंदवाल, रणजीत सिंह, पीयूष राजोरिया, रोहित सैनी, राजेश सैनी सहित महासभा के अन्य पदाधिकारियों ने कलश यात्रा में शिरकत की ।

Exit mobile version