Site icon www.khabredinraat.com

डबल शंकर महादेव मंदिर की कावड-कलश यात्रा 11 अगस्त को

Offer these flowers to Lord Shiva in the month of Sawan

Offer these flowers to Lord Shiva in the month of Sawan

जयपुर। बाबा हरिश चन्द्र मार्ग स्थित डबल शंकर महादेव मंदिर में 11 अगस्त को हजारों श्रद्धालु गंगा और गलता से लाये जल से शिवलिंग का अभिषेक एवं अर्चना करेगें। आयोजन समिति के संयोजक शरद खंडेलवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा 11 अगस्त को प्रातः 7 बजे गलता कुंड से शुरू होकर गलता गेट, सूरजपोल गेट, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़ होते हुए चौड़ा रास्ता स्थित द्वारकाधीश मंदिर प्रातः 9 बजे पहुंचेंगी।

चौडा रास्ते से 1100 महिलायें पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल की अगुवाई में कलश लेकर बैंड बाजों और लवाजमे के साथ कॉवड़ यात्रा में शामिल होगी। द्वारकाधीश मंदिर पर विभिन्न मंदिरों के सन्त महन्त, सामाजिक, व्यापारिक व राजनीतिक बंधुओं द्वारा कावड़ कलश यात्रा का स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात कावड व कलश यात्रा त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, मिश्रा राजाजी का रास्ता, अजमेरी गेट, इंदिरा बाजार होते हुए बाबा हरिशचंद्र मार्ग स्थित डबल शंकर महादेव मंदिर पहुंचेगीं।

यात्रा में सभी महिलाएं गंगा जल व गलता तीर्थ के मिश्रित जल के कलश लेकर चलेगी। कावड़ यात्रियों द्वारा लाये जल और कलशों के जल से डबल शंकर महादेव का अभिषेक किया जायेगा । अभिषेक के पश्चात डबल शंकर की झांकी सजाई जाएगी और पूजा-अर्चना की जायेगी।

Exit mobile version