Site icon www.khabredinraat.com

धन वृद्धि के लिए दीपक को रखें इस दिशा में

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में दीपक को बहुत ही शुभ माना जाता है इसी कारण जब भी किसी भी प्रकार की पूजा की जाती है तो पूजा से पहले दीपक जलाया जाता है। इसी के साथ कुछ घरों में तो प्रतिदिन दीपक जलाकर पूजा-आराधना की जाती है। आपको बता दें कि घर में दीपक जलाकर रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है, वास्तुशास्त्र में दीपक को बहुत ही महत्व दिया गया है।

घर में दीपक जलाने से वास्तुदोष दूर होता है। घर के पूजाघर में दीपक जलाया जाता है। यह दीपक प्रकाश देता है इसलिए यह भी देवता स्वरूप हो सकता है। वास्तुशास्त्र में दिए गए दीपक जलाने और रखने के कुछ नियमों का पालना करना आवश्यक होता है। विशेषकर दीप की लौ की दिशा का ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों का पालन करके आप अपने घर से वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं।

दीपक जलाने के नियम:-

वास्तुशास्त्र के अनुसार प्रत्येक दिन घर में घी का दीपक अवश्य जलाऐं। इससे घर में प्रगति और समृद्धि आती है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि करता है और नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार दीपक की लौ को पूर्व दिशा की ओर रखने से रोग दूर होते हैं और आयुवृद्धि होती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर दीपक को उत्तर दिशा में रखा जाए तो ये और भी शुभ प्रभाव देता है आपको बता दें कि दीपक को उत्तर की दिशा की ओर रखने से धनवृद्धि होती है।

Exit mobile version