Site icon www.khabredinraat.com

कैफे कर्मचारी का अपहरणः पुलिस ने बीस किलोमीटर पीछा कर बदमाशों को पकडा

Impostor Baba kidnapped minor girl

Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में एक कैफे में तोड़फोड़ कर बदमाश कर्मचारी का अपहरण कर ले गए। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में मारपीट कर उसे बीस किलोमीटर दूर उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीस किलोमीटर पीछा कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर अपहरण कर्मचारी को सुरक्षित छुड़वा लिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जांच अधिकारी एएसआई यमुनेश कुमार ने बताया कि कैलाश कॉलोनी निवासी कुलदीप (21) को अपहरण कर मारपीट की गई। जो ज्योति नगर स्थित नाइट वर्ड कैफे में काउंटर पर बैठता है। जहां देर रात को दो युवक आए और खाने-पीने का ऑर्डर दिया। जब उसने बकाया रुपए मांगे तो दोनों वहां से चले गए। इसके बाद युवक अपने अन्य साथियों के साथ वापस आए और कैफे में तोड़फोड़ की। इसके बाद उसको कार में डाले और अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में जमकर मारपीट की।

अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोकेशन के आधार पर बदमाशों का बीस किलोमीटर पीछा कर हल्दी घाटी, प्रताप नगर में कार सवार किडनैपर यश, रवि, राजा, सुरेन्द्र और स्वरूप को गिरफ्तार कर अपहरण हुए कुलदीप को सुरक्षित छुड़वा लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version