Site icon www.khabredinraat.com

केएलयू देश के गांवों तक पहुंच करेगा ओपन हाउस: प्रो. सांघी

KLU Open House will reach out to the villages of the country: Prof. Sanghi

KLU Open House will reach out to the villages of the country: Prof. Sanghi

जयपुर। सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत जेकेएलयू के स्टूडेंट्स को देश की आधा दर्जन से अधिक आईआईटीज, बिट्स पिलानी, ट्रिपल आईटी के साथ ही विदेश की नामचीन यूनिवर्सिटी के साथ पढने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जेकेएलयू के वाइस चांसलर प्रो. धीरज सांघी ने ओपन हाउस सेशन में यूनिवर्सिटी के टाई-अप विषय पर चर्चा करते हुए ये बात कही। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स चार सेमेस्टर तक एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत इसका लाभ ले सकते हैं, एवं यहां के स्कोर उनकी डिग्री में क्रेडिट किए जाएंगे। सांघी ने बताया कि गांव गांव तक जेकेएलयू के प्रोग्राम की जानकारी पहुंचे इसके लिए टीम विभिन्न शहरों में आने वाले दिनों में दौरा करेगी।

ये रहेगा प्लान

एडमिशन टीम अपनी यात्रा के दौरान आठ जून को उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर एवं 15 एवं 16 जून को सीकर, भीलवाड़ा, अलवर, 22 व 23 जून को भोपाल, इंदौर आगरा एवं 29 व 30 जून को लखनऊ और कानपुर में पहुंचेगी। इस दौरान इन जिलों में विभिन्न सेंटर्स पर ये स्टूडेंट्स से मुलाकात करेंगे एवं यूनिवर्सिटी से संबंधित विभिन्न जानकारियां सांझा करेंगे।

दर्जनों विदेशी यूनिवर्सिटी से टाई-अप

इस अवसर पर प्रो. सांघी ने बताया कि बीटेक थर्ड और फोर्थ ईयर की पढ़ाई स्टूडेंट्स दुनिया की नामचीन यूनिवर्सिटी से कर सकते हैं, उन्होंने बताया कि जेकेएलयू का यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा, यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स, साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी, यूएस की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, हेनयांग यूनिवर्सिटी, एम्सटर्ड यूनिवर्सिटी से टाई-अप है। यूके की सर्वाधिक एम्प्लॉयबिलिटी देने वाली यूनिवर्सिटी भी इनमें शामिल है। उन्होंने बताया कि हर साल बडी संख्या में स्टूडेंट्स को सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत वहां जाकर पढने का मौका मिलता है।

आधा दर्जन आईआईटी से एक्सचेंज प्रोग्राम

इस दौरान यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की निदेशक डॉ रेणु जैन ने बताया कि जेकेएलयू का देष की आधे दर्जन से अधिक आईआईटीज के साथ सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए टाई अप है। इनमें गांधीनगर, दिल्ली, कानपुर, जम्मू, भिलाई, हैदराबाद, जोधपुर आईआईटी शामिल है। इसके साथ ही देश में बिट्स पिलानी और ट्रिपल आईटी जैसी कई नामचीन शिक्षण संस्थानों के साथ एजुकेशन सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम जारी है।

Exit mobile version