Site icon www.khabredinraat.com

लहरिया फ़ेस्ट सीजन 3 जयपुर में तेईस अगस्त को

Lahariya Fest Season 3 in Jaipur on 23rd August

Lahariya Fest Season 3 in Jaipur on 23rd August

जयपुर। एम्प्रेस क्लब की ओर से भव्य “ लहरिया फ़ेस्ट” का तीसरा सीज़न तेईस अगस्त को जयपुर के वैशाली नगर स्थित महल रजवाड़ा रिजॉट में आयोजित होने जा रहा है। जो राजस्थान का सबसे बड़ा और अनोखा सांस्कृतिक उत्सव होगा । इस बार यह आयोजन और भी खास होगा क्योंकि जयपुर की आठ सौ से अधिक महिलाएं इसमें शिरकत कर रही हैं और राजस्थान की लोक परम्पराओं व लहरिया की रंगीन धारा को जीवंत बना रही हैं।

इसी कार्यक्रम के चलते मंगलवार को पोस्टर विमोचन किया गया। इस दौरान पवन गोयल (एमडी सफारी ग्रुप), खुशबू शर्मा (डायरेक्टर, एम्प्रेस क्लब), नीता अग्रवाल (एम्प्रेस क्लब), श्वेता मेहता मोदी (डायरेक्टर, स्मार्ट सर्किल ग्रुप), वर्तिका जैन, शानू महर्षि और प्रवासी संघ राजस्थान प्रदेश संयोजक भीम सिंह कासनियां सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एम्प्रेस क्लब की डायरेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि लहरिया फ़ेस्ट सीजन 3 पर इस बार इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के टीवी की मशहूर अभिनेत्री और “ये रिश्ता क्या कहलाता है” फेम लता सबरवाल जो कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। वहीं राजस्थान की प्रसिद्ध लोकगायिका मीना कुमारी राठौड़ और मधु भट्ट अपने सुरों से राजस्थानी लोक संगीत की महक बिखेरेंगी।

एम्प्रेस क्लब की नीता अग्रवाल ने बताया कि लहरिया फ़ेस्ट सीजन 3 केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति, परंपरा और एकता का संगम है। रंग-बिरंगी प्रदर्शनी, पारंपरिक नृत्य-संगीत, लोक कला और सांस्कृतिक आकर्षण इस उत्सव की खास पहचान होंगे।

एम्प्रेस क्लब की ओर से कहा गया है कि “ लहरिया केवल एक परिधान नहीं, बल्कि राजस्थान की रूह है – एकता, संस्कृति और शाश्वत सौंदर्य का प्रतीक। इस फ़ेस्ट के ज़रिए हमारा उद्देश्य है परंपरा को पुनर्जीवित करना और महिलाओं को एक ऐसा मंच देना जहाँ वे जुड़ सकें, खुद को व्यक्त कर सकें और उत्सव का आनंद ले सकें।” यह उत्सव रंगों, संगीत, उत्साह और सांस्कृतिक गर्व से भरपूर होगा और निश्चित ही जयपुर के त्योहारों की सूची में एक अनूठा आकर्षण साबित होगा।

Exit mobile version