Site icon www.khabredinraat.com

लकी ड्रॉ में चयनित होने का झांसा देकर विभिन्न चार्जेज के नाम पर ठगे लाखों रुपये

जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में लकी ड्रॉ में चयनित होने का मैसेज भेज विभिन्न चार्जेज का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गांव बड़ा गांव थाना गुढ़ा जिला झुंझुनू निवासी इलाके स्थित पेंशन निदेशालय में कर्मचारी है। आरोप है अज्ञात शख्श ने उसे लकी ड्रॉ में चयनित होने का मैसेज भेजने के बाद कॉल किया। इस दौरान उसने रजिस्ट्रेशन और विभिन्न चार्जेज का झांसा देकर 2लाख 48 हजार 775 रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

Exit mobile version