Site icon www.khabredinraat.com

एल्‍युमिनियम विंडो के प्रमुख ब्रांड ‘इटर्निया’ का महाराष्ट्र में विस्तार

Leading aluminium window brand 'Eternia' expands in Maharashtra

Leading aluminium window brand 'Eternia' expands in Maharashtra

लोनावला। हिंडाल्‍को के एक डिविजन, इटर्निया ने महाराष्‍ट्र के लोनावला में अपने नये ब्राण्‍ड शोरूम का भव्‍य शुभारंभ किया है। इटर्निया भारत का प्रतिष्ठित ब्राण्‍ड है, जो ड्यूरैनियम से बनी खिड़कियाँ पेश करता है। ड्यूरैनियम, एल्‍युमिनियम की एक पेटेंटेड मिश्रधातु है, जिसे हिंडाल्‍को ने विकसित किया है। यह ब्राण्‍ड अब विवा (WiWA) सर्टिफाइड प्रोडक्‍ट्स का अपने अत्‍याधुनिक शोरूम में प्रदर्शन कर रहा है।

यह खिड़कियाँ सावधानी से बनाई जाती हैं, ताकि आवाज, प्रदूषण, पानी के रिसाव और तूफान की तेज हवाओं से बचाव कर सकें। यह खासकर आवासीय जगहों के लिये होती हैं। लोनावला में वारसोली में स्थित यह नया शोरूम लोनावला के निवासियों को शानदार सिस्‍टम वाले एल्‍युमिनियम विंडो सॉल्‍यूशंस प्रदान करेगा।

इस स्‍टोर का उद्घाटन इटर्निया की विस्‍तार को लेकर महत्‍वाकांक्षी रणनीति में एक महत्‍वपूर्ण मील का पत्‍थर है। इटर्निया देशभर में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना चाहता है। लोनावला में कदम रखते हुए यह ब्राण्‍ड वहाँ के बाजार में बन रहे अवसरों का लाभ उठाने और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिये अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहा है।

नये शोरूम में ग्राहकों के लिये तैयार उत्‍पादों की एक बेहतरीन रेंज मौजूद होगी। ग्राहकों को यहां खरीदारी का बेजोड़ अनुभव भी मिलेगा, जहाँ वे खरीदारी से पहले उत्‍पादों की पूरी तरह से जांच-परख कर सकते हैं। लोनावला में इटर्निया स्‍टोर का उद्घाटन महाराष्‍ट्र राज्‍य के भूतपूर्व मंत्री श्री संजय (बाला) विश्‍वनाथराव भेगाडे ने किया है।

आदित्‍य बिरला ग्रुप की कंपनी इटर्निया हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड में मार्केटिंग हेड सुश्री नेहल बाज़ारी ने कहा, ‘‘हम लोनावला में इटर्निया के प्रीमियम एल्‍युमिनियम विंडो और डोर सॉल्‍यूशंस लाकर उत्‍साहित हैं। यह नया शोरूम उभरते बाजारों के समझदार घर-मालिकों को उच्‍च-गुणवत्‍ता के एवं अभिनव उत्‍पाद देने के लिये हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है।

ड्यूरैनियम एलॉय से निर्मित हमारे विवा सर्टिफाइड अपनी खिड़कियों के साथ हम वातावरण की परेशानियों का बेजोड़ समाधान दे रहे हैं और घरों की खूबसूरती भी बढ़ा रहे हैं। यह लॉन्‍च देशभर में हमारी विस्‍तार योजना के लिये एक महत्‍वपूर्ण कदम है। और हम खूबसूरत, टिकाऊ और आधुनिक टेक्‍नोलॉजी से लैस प्रोडक्‍ट्स के साथ लोनावला के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तरह से तत्‍पर हैं।’’

Exit mobile version