Site icon www.khabredinraat.com

खंब फाड़ प्रगटे नृसिंह भगवान, चांदपोल में गूंजी जय जय कार

Lord Narasimha appeared by tearing the pillar

Lord Narasimha appeared by tearing the pillar

जयपुर। चांदपोल बाजार के नींदड़ राव जी का रास्ता स्थित मंदिर श्री नृसिंह जी अग्रवाल पंचायत समिति का तीन दिवसीय पाटोत्सव शनिवार को नृसिंह लीला के साथ शुरू हुआ। मंदिर महंत पं. मनमोहन शर्मा के सान्निध्य में सुबह नृसिंह भगवान सहित अन्य विग्रहों का अभिषेक कर पूजन किया गया। अग्रवाल पंचायत समिति, जयपुर के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम को सजीव नृसिंह लीला का प्रदर्शन हुआ।

बड़ी संख्या में लोगों ने इस लीला के दर्शन किए। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान नृसिंह खंब फाड़कर प्रकट हुए मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। नृसिंह भगवान की आरती के बाद गाजे बाजे के साथ नृसिंह भगवान की स्वरूप झांकी मंदिर से रवाना होकर चांदपोल के विभिन्न मार्गों से गुजरी। मार्ग में रंगीन आतिशबाजी की गई। चांदपोल बाजार स्थित रामचंद्र जी मंदिर, हनुमान जी मंदिर, सतगुरु मंदिर सहित जगह-जगह नृसिंह भगवान की आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

लोगों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर शरबत, शिकंजी, आमरस का वितरण किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए नृसिंह भगवान पुन: मंदिर पहुंचे। यहां महाआरती हुई। दूसरे दिन रविवार को वराह लीला का मंचन होगा। धरती को रसातल में जाने से बचाने के लिए भगवान विष्णु वराह का अवतार लेंगे। इस झांकी का भी सजीव मंचन होगा।

Exit mobile version