Site icon www.khabredinraat.com

भगवान परशुराम जन्मोत्सव का हुआ शुभारम्भ: गणेश निमंत्रण एवं स्टीकर का किया विमोचन

जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से मोती डूंगरी स्थित गणेश जी के मंदिर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश निमंत्रण के साथ पन्द्रह दिन तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का विधिवत शुभारम्भ हुआ।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने सपत्नीक नीलम मिश्रा, मोती डूंगरी के महंत कैलाश शर्मा, गलता गेट के सियाराम दास महाराज, लाड़ली मंदिर के संजय गोस्वामी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणपति को निमत्रिंत किया और समारोह की सफलता के लिये गणपति की पूजा की।

इस अवसर पर संत-महंतों ने विधि विधान से गणेश जी को आमंत्रित किया गया एवं उपस्थित विद्वान पण्डितों ने मंत्रोच्चारण के साथ सस्वर पाठ किया। मिश्रा ने बताया कि कि इस बार ना केवल राजस्थान और देश में वरन विश्व के आठ प्रमुख देशों में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन होगा। ऐसा पहली बार होगा की विदेशों की धरती पर भगवान परशुराम जी की जय जयकार होगी और विभिन्न आयोजन होगें। जिसमें प्रमुख रूप से ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड, लंदन, कनाडा, इटली, अमेरिका, बैंकांग, दुबई, कतर में परशुराम जन्मोत्सव दस मई अक्षय तृतीया को धूमधाम से आयोजित किया जायेगा और देश की सभी राजधानियों में शस्त्र पूजन के आयोजन किये जायेगें। साथ ही राजस्थान प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों और तहसील, गांव ढाणी स्तर तक भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन किये जायेंगे

इस अवसर पर सदगुरू आचार्य गोपाल शरण महाराज, सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक एच.सी. गणेशिया, मुकेश मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री महिला प्रकोष्ठ सविता शर्मा, उपाध्यक्ष श्योपत सिंह कायल, सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, युवा जयपुर संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एड. कमलेश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम शास्त्री, प्रमुख महामंत्री मनोज मिश्र ने पूजा अर्चना कर गणेश निमंत्रण किया। इस अवसर पर एक रंगीन स्टीकर और भगवान परशुराम जी के कट आउट का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर उपाध्यक्ष विजय भास्कर, हवामहल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, पार्षद प्रत्याशी विमला शर्मा,पंकज शर्मा सोडाला, सत्यवीर भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, लक्ष्मी शर्मा सांगानेर, विजय लक्ष्मी, महेश भारद्वाज सहित बडी संख्या में स्टीकर विमोचन समारोह में उपस्थित थे।

विमोचन समारोह में प्रमुख रूप से महासभा के लगभग दो सौ ब्राह्मण समाज के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं गणमान्य विप्र बन्धु इस अवसर पर उपस्थित थे। ब्राह्मण युवाओं ने गणेश जी महाराज और भगवान परशुराम जी के जयकारे के नारे लगाये।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि पन्द्रह दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारम्भ आज हो गया है और पूरे प्रदेश में शोभायात्रा कीर्तन सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम पन्द्रह दिन तक चलेंगें।

Exit mobile version