Site icon www.khabredinraat.com

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर भाजपा मीडिया विभाग की ओर से किया जाएगा भगवान शिव का जलाभिषेक

Madan Rathod

Madan Rathod

जयपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे मानसरोवर शिप्रा पथ स्थित पारसश्रेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक से की जाएगी। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि जनसेवा की भावना के तहत मानसरोवर क्षेत्र की कच्ची बस्तियों तथा जयपुरिया अस्पताल में जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा मीडिया विभाग के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे विशेष आयोजन के तहत 21 किलो का लड्डू भगवान को अर्पित कर प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण व आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

वशिष्ठ ने बताया कि मदन राठौड़ का जन्मदिन संगठन के लिए प्रेरणा का अवसर होता है। इस दिन को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में मनाना भाजपा की विचारधारा को दर्शाता है। सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना और कार्यकर्ताओं को जनसेवा के प्रति प्रेरित करना है।

Exit mobile version