Site icon www.khabredinraat.com

सजेगा मां राणी सती का दरबार, 1300 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा

Maa Rani Sati's court will be decorated, 1300 women will take out Kalash Yatra

Maa Rani Sati's court will be decorated, 1300 women will take out Kalash Yatra

जयपुर। दादी सेविका अरुणा दीदी के सानिध्य में मंगलवार (27 अगस्त) को नारायणी दादी सेवा संघ का 12 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मां राणी सती का दरबार सवा लाख लड्डुओं से सजेगा और 1300 से अधिक महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी।

रविवार को दादी सेविका अरुणा दीदी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि झुंझुनूं जिले में स्थित राणी सती, जिन्हें भक्त दादी मां के नाम से भी जानते हैं। दादी मां को कलयुग की दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। इन्हीं दादी मां की सेवा में नारायणी दादी सेवा संघ विगत 12 वर्षों से संचालित हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ संघ ने देहदान, नेत्रदान, रक्तदान, विद्यादान और अन्नदान का संकल्प लिया है। संघ ने 13,000 पीपल के वृक्ष लगाने का भी संकल्प लिया है, जिसमें से वे अब तक 7,000 पीपल के वृक्ष लगा चुके हैं।

अरुणा दीदी ने बताया कि सीकर रोड स्थित रामेश्वरम गार्डन में आयोजित होने जा रहे 12वें वार्षिकोत्सव में नौ दुर्गा के स्वरूप झांकी के रूप में प्रदर्शित किए जाएंगे। अखंड ज्योत के अलावा महा कीर्तन, छप्पन भोग और महा भंडारा भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष संघ ने पौधा यात्रा निकाली थी, जिसमें पौधों के साथ 1300 से अधिक महिलाएं शामिल हुई थीं। इस बार कलश यात्रा में राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा कोलकाता, पटना समेत देश के कई भागों से महिलाएं और भक्त वार्षिक उत्सव में शिरकत करने वाले हैं। वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल होंगे। अरुणा दीदी और संघ से जुड़े भक्तों ने वार्षिकोत्सव का पोस्टर भी जारी किया।

Exit mobile version