Site icon www.khabredinraat.com

महंत ने सिक्योरिटी गार्ड को शराब पार्टी करते पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

History-sheeter in jail attempted suicide

History-sheeter in jail attempted suicide

जयपुर। अजमेर रोड पर सोडाला स्थित प्राचीन मंदिर बैकुंठ नाथ में सिक्योरिटी गार्ड को महंत ने शराब पार्टी करते हुए रंगे हाथों में पकड़ा। लोगों में आक्रोश देखकर महंत ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर सोडाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार सिक्योरिटी गार्ड को मंदिर परिसर में शराब पार्टी करने पर गिरफ्तार कर लिया।

महंत दीनानाथ शर्मा ने बताया कि मंदिर की जमीन को लेकर विवाद कोर्ट में चल रहा है। गोपाल लाल धामाणी द्वारा मंदिर परिसर में जबरन सिक्योरिटी गार्ड लगा रखे हैं। मंगलवार को मंदिर पर मौजूद कुछ महिलाओं ने सिक्योरिटी गार्डों के द्वारा शराब पीकर इधर उधर घूमने की जानकारी दी। इस पर दीपनाथ शर्मा सिक्योरिटी गार्ड के रूम पर पहुंचे, जहां पर वे शराब पार्टी कर रहे थे।

इसे लेकर जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने मंदिर के महंत और अन्य लोगों के साथ बदतमीजी की। इस दौरान मंदिर में दर्शन करने आई महिलाएं भी मौजूद थीं। मंदिर महंत दीनानाथ शर्मा ने इस सम्बंध में पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सोडाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के रूम से शराब की बोतल और गंदी वस्तु बरामद की। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

Exit mobile version