Site icon www.khabredinraat.com

ढोल-नगाड़ों की गूंज और बालाजी महाराज की जयकारों के साथ महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज ने किया शाही स्नान

Mahant Doctor Naresh Puri Maharaj took a royal bath

Mahant Doctor Naresh Puri Maharaj took a royal bath

जयपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज ने प्रयागराज के पवित्र संगम पर प्रातःकाल ढोल-नगाड़ों की गूंज और बालाजी महाराज की जयकारों के बीच शाही स्नान किया। इसमें अनेकों साधु-महात्मा, नागा साधु और भक्तों ने भी भाग लिया। महंत जी ने इस पावन दिन पर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की और बालाजी महाराज से प्रार्थना की कि वे सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।

144 वर्ष बाद आया अद्भुत दिन

महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज ने अपने भक्तों को बताया कि यह मकर संक्रांति का दिन 144 वर्षों बाद एक दुर्लभ खगोलीय संयोग लेकर आया है। इस दिन सूर्य और अन्य ग्रहों की विशेष स्थिति ने इसे अत्यंत शुभ और कल्याणकारी बना दिया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर संगम में स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है।

दान-पुण्य और भक्ति का अनुपम उदाहरण

महंत जी ने शाही स्नान के उपरांत तिल के लड्डू, दक्षिणा और गर्म कंबलों का वितरण कर पुण्य कार्य किया। उन्होंने अपने सेवा, दान और परोपकार के महत्व को समझाते हुए भक्तों को भक्ति और सद्भावना का संदेश दिया।

मेहंदीपुर बालाजी सेवा शिविर का उद्घाटन

महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज ने हाल ही में 13 जनवरी 2025 को मेहंदीपुर बालाजी सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में प्रतिदिन सुबह का नाश्ता और दोनों समय का भोजन प्रसादी के रूप में निशुल्क वितरित किया जा रहा है। यह शिविर बालाजी महाराज की कृपा से ज़रूरतमंदों की सहायता और समाज में भक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

Exit mobile version