Site icon www.khabredinraat.com

धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव, 8 मार्च को होगा वार्षिक उत्सव

Mahashivratri festival celebrated with great pomp in Dharamshala

Mahashivratri festival celebrated with great pomp in Dharamshala

जयपुर/धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। भगवान शिवशंकर एवं सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज की कृपा से आयोजित महोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आश्रम परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

रुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धा

महोत्सव के दौरान अमेरिका से पधारे संत नरेश लाल तथा धर्मशाला के संत यश लाल के संग भगवान शिव का विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भजनों के बीच सम्पन्न हुए इस अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई और फलाहार के रूप में विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई। दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं और सभी ने शांतिपूर्वक दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

8 मार्च को होगा वार्षिक महोत्सव

सेवादार संजय महाजन ने जानकारी दी कि 8 मार्च को आश्रम का वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री प्रेम प्रकाश मंडल अध्यक्ष सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्माओं और गणमान्य व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।

विशाल भंडारे का आयोजन

वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 8 मार्च को विशाल आम भंडारे (धाम) का आयोजन भी किया जाएगा। आश्रम प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्म प्रेमियों से इस आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

Exit mobile version