Site icon www.khabredinraat.com

महिंद्रा ने नए डिज़ाइन—बेहतरीन इंटीरियर और आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश की नई बोलेरो रेंज

जयपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बोलेरो की नई रेंज पेश की। नई बोलेरो की कीमत 7.99 लाख (शोरूम में) से शुरू होती है और नए पेश किए गए टॉप-एंड (मंहगे) बी8 वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख (शोरूम में) है। नई बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। जबकि नए टॉप-एंड (मंहगे) वेरिएंट एन11 की कीमत 9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस लॉन्च के साथ बोलेरो रेंज खूबसूरती, अधिक आराम और आधुनिक सुविधाओं के साथ अपना विशिष्ट आकर्षण बरकरार रखे हुए है।

बोलेरो अपनी 25 साल की विरासत और 16 लाख से ज़्यादा संतुष्ट ग्राहकों के साथ बहुउपयोगी एसयूवी बनी हुई है। यह शहर की व्यस्त सड़कों से लेकर ऊबड़-खाबड़ सड़कों वाले ग्रामीण इलाकों तक, विविध इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन करती है और असाधारण अनुकूलनशीलता तथा मूल्य प्रदान करती है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी, नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि “बोलेरो समय की कसौटी पर खरी उतरी है और 25 साल से भी अधिक समय से भारत की सबसे बहुमुखी तथामज़बूत एसयूवी में से एक के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है।

इस स्थायी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, नई बोलेरो रेंज को गतिशील और तेज़ी से विकसित हो रहे नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। मजबूती, समकालीन स्टाइल, अधिक आराम और आधुनिक सुविधाओं के शानदार मेल के साथ, नई बोलेरो और बोलेरो नियो शक्तिशाली एसयूवी का अनुभव प्रदान करती हैं जो शहरी परिवेश और चुनौतीपूर्ण इलाकों में समान रूप से कारगर है।”

Exit mobile version