Site icon www.khabredinraat.com

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जयपुर। जीआरपी थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है उसका पैर कटकर धड़ से अलग पड़े हुए थे। ट्रेन से टकराने से उछलकर दूर जा गिरा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया है।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि गोनेर ओवर ब्रिज के पास एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ मिला है। रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । जहां पुलिस को रेलवे ट्रैक से करीब 10 फीट की दूरी पर शव दो भागों में कटा हुआ पड़ा था।

धड़ से कटक पैर अलग पड़े हुए थे। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि ट्रेन से टकराने से वह उछलकर दूर जाकर गिरा। ट्रेन की टक्कर से ही उसका शव दो टुकडों में बट गया। पुलिस ने मौका-मुआयना कर मृतक की पहचान के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 35 साल है। जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

Exit mobile version