Site icon www.khabredinraat.com

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में स्थित सीतापुरा पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रेक पर युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश करने में जुटी है।

हेड कांस्टेबल राजेंद्र ने बताया कि थाना इलाके में स्थित सीतापुरा पुलिस के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते समय 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा कर उसके परिजनों की तलाश शुरु कर दी है।

Exit mobile version