जयपुर। मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर द्वारा विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक विशेष कैंसर जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न सोसायटी एवं संस्थानों में हेल्थ टॉक और हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस श्रृंखला की शुरुआत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से की गई।
BSF परिसर में आयोजित स्वास्थ्य वार्ता में मणिपाल हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक हेमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. राहुल शर्मा ने कैंसर जागरूकता, बचाव एवं समय पर जांच विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. राहुल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर स्क्रीनिंग, प्रारंभिक पहचान (अर्ली डिटेक्शन) और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि कैंसर का पता शुरुआती अवस्था में चल जाए तो उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
कार्यक्रम के दौरान मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर में उपलब्ध समग्र कैंसर उपचार सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिसमें उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और आधुनिक तकनीकों से उपचार शामिल है।
डॉ. राहुल ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू से परहेज, सीमित शराब सेवन और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसे महत्वपूर्ण जीवनशैली बदलावों पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में बीएसएफ कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह जागरूकता पहल अत्यंत प्रभावी और सफल रही।
आगामी दिनों में भी मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा कैंसर जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके।
मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के डायरेक्टर रंजन ठाकुर ने कहा कि “कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। यदि लोग समय पर जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मणिपाल हॉस्पिटल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”

