Site icon www.khabredinraat.com

मानसरोवर  पुलिस ने पकड़ा 20 हजार  का इनामी बदमाश

Mansarovar police caught a criminal carrying a reward of Rs 20 thousand

Mansarovar police caught a criminal carrying a reward of Rs 20 thousand

जयपुर । मानसरोवर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने  20 हजार रुपए के इनामी बदमाश दिलखुश मीणा उर्फ  लक्की मोरपा उर्फ  ढिल्लू को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण)   दिगंत आनंद ने बताया कि पुलिस को कांस्टेबल महेश कुमार से सूचना प्राप्त हुई कि 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश दिलखुश मीणा उर्फ  लक्की मोरपा प्राइवेट वाहन से दिल्ली की तरफ जा रहा है। सूचना पर मानसरोवर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया।  पुलिस टीम ने मनोहरपुर टोल टैक्स पर इनामी बदमाश दिलखुश मीणा उर्फ  लक्की मोरपा को धर दबोचा।

बदमाश दिलखुश मीणा निवासी गांव मोरपा थाना बाटोदा जिला गंगापुर सिटी का रहने वाला है। बदमाश दिलखुश मीणा उर्फ लक्की मोरपा पर जयपुर सहित राज्य में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। अपराधी दिलखुश मीणा उर्फ लक्की मोरपा को प्रकरण के अनुसंधान के लिए पुलिस थाना सपोटरा जिला करौली को सुपुर्द किया जाएगा।

Exit mobile version