Site icon www.khabredinraat.com

विवाहिता ने लगाया फांसी का फंदा

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की मां ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी मानसरोवर) अभिषेक शिवहरे ने बताया कि मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी रेनू शर्मा (22) ने आत्महत्या की है। मृतका की फरवरी-2022 में उसकी शादी दीपक अवस्थी से हुई थी। वह पिछले छह महीने से मुहाना स्थित द्वारिका अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती थी। दो दिन पहले रेनू और उसके पति दीपक में कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद रेनू फ्लैट में दूसरे कमरे में चली गई। कमरे में फंदा लगाकर रेनू ने आत्महत्या कर लिया।

कुछ देर बाद कमरे में जाने पर रेनू फंदे से लटकी मिली। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। मृतका की मां गीता देवी ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

Exit mobile version