मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी की 17 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे और चुनाव का नतीजा 3 दिसंबर को आएगा। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग के लिए आज से सिर्फ 25 दिन बाकी हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने का दम भरने वाली पार्टी माकपा यानि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को अपनी 17 नामों की पहली लिस्ट जारी की है।

माकपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कामरेड अमरा राम की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार घोद (अनसूचित जाति) -पेमाराम,दांता रामगढ़ – अमरा राम, लक्ष्मणगढ़ – विजेन्द्र ढाका,सीकर – उस्मान खान, हुनमानगढ़ – रघुवीर वर्मा,भदरा – बलवान पूनियां,नोहर – मंगेज चौधरी, रायसिंह नगर (अनसूचित जाति) -श्योपत राम मेघवाल, अनूपगढ़ (अनसूचित जाति) -शोभा सिंह ढ़िल्लो, डूंगरपुर (अनसूचित जाति) -गौतम डामोर,तारानगर – निर्मल कुमार प्रजापत,सरदार शहर -छगनलाल चौधरी,सादुलपुर – सुनील पूनियां,झाडौल (अनसूचित जाति) – प्रेम पारगी,लाडनूं – भगीरथ यादव,नावां – कानाराम बिजारणिया और डूंगरगढ़ – गिरधारी लाल महिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

अमरा राम ने कहा कि आने वाले चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कामरेड अमरा राम ने कहा कि दोनों पार्टियों ने राजस्थान की दषा बिगाड दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles