Site icon www.khabredinraat.com

मिजमानी महोत्सव : ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराकर किया अलौकिक श्रृंगार

Mijmani Festival: Lord Thakurji was adorned with a new outfit and given a divine makeover.

Mijmani Festival: Lord Thakurji was adorned with a new outfit and given a divine makeover.

जयपुर। समाज श्री सीताराम जी समिति की ओर से मंगलवार को चांदपोल बाजार में उनियारों का रास्ता स्थित सद्गुरु भवन में मिजमानी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, संगीत की अलौकिक छटा से सराबोर रहा। प्रारंभ में रामजी सहित चारों दूल्हों को विविध पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाकर प्रेमपूर्वक जीमाया। भक्तों ने इसे दिव्य अनुभूति के रूप में अनुभव किया। ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराकर श्रृंगार किया गया। भक्तों को मोहन भोग, गुलाब जामुन, मिश्री मावा, पकौड़ी, सब्जी-पूड़ी जिमाई गई।

कार्यक्रम में समाज के प्रमुख सदस्यों रामशरण हल्दिया, अवधेश पोद्दार, नारायण अग्रवाल, रामप्रसाद अग्रवाल, सतीश शर्मा, केशव अग्रवाल, ब्रिज बिहारी दुसाध, साक्षी गोपाल, लक्ष्मीनारायण काकडेवाले, बिरजमोहन गोयल, गंगाशरण चौधरी, गोविंद झालानी, ज्योति अजमेरा, मगन दुसाध, राजाबाबू पाटोदिया, रमेश बिजली वाले, प्रदीप सेठी, रमेशजी बाईजी वाले, मनीष भुखमारिया, गोविंद गुप्ता ने पदों के माध्यम से मीठी-मीठी गारियां सुनाकर वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वो नवल बना श्रीराम थाने, नैना माही में राखा…, राघोजी आया म्हारे पावणा…, सखी हिलमिल हर्ष बढावो, ऐ रघुनाथ पावणा आया…जैसे पद गायन किया।
समाज के मंत्री रामबाबू झालानी ने बताया कि दस दिसंबर को जौहरी बाजार स्थित राम कल्याण मंदिर में मिजमानी महोत्सव मनाया जाएगा।

Exit mobile version