Site icon www.khabredinraat.com

अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। कानोता थाना इलाके में परिचित युवक द्वारा अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपित ने धोखे से अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इस संबंध में नाबालिग पीड़िता ने आरोपित परिचित के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि कानोता की रहने वाली नाबालिग लड़की ने मामला दर्ज करवाया है कि परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। आरोप है कि 4 जुलाई को रास्ते में मिलने पर आरोपी उससे बातचीत करने लगा। धोखे से झूठ बोलकर उसका अपहरण कर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म कर मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

विरोध करने पर डरा-धमकाया और किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद अपनी मां के साथ पहुंची नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version