Site icon www.khabredinraat.com

अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में अपहरण कर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने धोखे से आरोपी परिचित ने नाबालिग को बुलाया था। दोस्तों की मदद से अपहरण कर नाबालिग के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। मुहाना थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी व उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसीपी मानसरोवर आदित्य काकड़े कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मुहाना की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने परिचित सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। 30 मई को आरोपी ने मिलने के बहाने उसे धोखे से घर के पास बुलाया। मिलने आने पर अपने दोस्तों की मदद से नाबालिग लड़का का अपहरण कर ले गया।

अपहरण कर ले जाकर आरोपी परिचित ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर उसको छोड़कर आरोपी फरार हो गए। हिम्मत करके नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मुहाना थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version