Site icon www.khabredinraat.com

चोरी का वाहन खरीदने वाला आरोपित मोहसीन गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने वाहन चोरों के खिलाफ थाना बजाज नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए चोरी के वाहन खरीदने वाला आरोपित मोहसीन को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी की दो मोटरसाईकिल और मोटरसाईकिल के रिंग सहित दो टायर बरामद किए है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सीएसटी ने वाहन चोरों के खिलाफ थाना बजाज नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए चोरी के वाहन खरीदने वाला आरोपित मोहसीन निवासी आदर्ष नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी की दो मोटरसाईकिल और मोटरसाईकिल के रिंग सहित दो टायर बरामद किए है।

गिरफ्तार आरोपित मोहसीन चोरी के वाहन खरीदने का काम करता है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वाहनों के पार्टसों को निकालकर बेचना बताया। आरोपित से पूछताछ जारी है, जिससे वारदात में प्रयुक्त वांछित वाहन चोरों एवं अन्य वारदातों का खुलासा होने की सम्भावना है।

Exit mobile version