जयपुर। मानसरोवर स्थित प्रियुष न्यूरो एंड सुपरस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल में अब एमआरआई की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मशीन की ऑपरेटिंग टीम के साथ इस सुविधा की शुरूआत एक सामान्य कार्यक्रम के साथ की गई। गौरतलब है कि एमआरआई एक नाॅन इन्वेसिव तकनीक है जो हाईपाॅवर चुंबक और रेडियो तरंगों का उपयोग करके शरीर के अंगों, हड्डियों, नसों और मांसपेशियों की विस्तृत 3डी तस्वीरें लेती है। यह दर्द रहित है और इसमें हानिकारक रेडिएशन का उपयोग नहीं होता है।
अस्पताल की निदेशक डाॅ. ऊषा गुप्ता ने बताया कि इस मशीन की मदद से मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, जोड़ों, (घुटने एवं कंधे), और आंतरिक अंगों में ट्यूमर, संक्रमण, या सूजन का पता लगाया जा सकता है। कोमल ऊतकों की स्पष्ट इमेजिंग के साथ ही यह मशीन एक्स-रे की तुलना में अंगों, नसों और एवं अन्य हिस्सों की अधिक बेहतर जानकारी देती हैं, डॉक्टर इस स्कैन की मदद से सर्जरी या इलाज की सटीक योजना बनाते हैं।
डाॅ. गुप्ता ने बताया कि इसमें रेडिएशन का उपयोग नहीं होता, इसलिए यह महिलाओं और बच्चों के लिए भी सुरक्षित मानी जाती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने के बाद अब मरीजों को बाहर नहीं जाना पडेगा, इसके अतिरिक्त अस्पताल में सीटी-स्कैन की सुविधा भी पहले से ही उपलब्ध हैं।

