Site icon www.khabredinraat.com

नगर परिषद का जमादार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Nagar Parishad's jamadar arrested taking bribe

Nagar Parishad's jamadar arrested taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की चित्तौड़गढ़ टीम ने शनिवार कार्रवाई करते हुए नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के जमादार जयराज कण्डारा को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की चित्तौड़गढ़ टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी हाजिरी भरने,नोटिस को फाईल करवाने एवं बकाया वेतन दिलाने की एवज में जमादार जयराज प्रतिमाह आठ हजार रुपये के हिसाब से पिछले चार-पांच माह की मंथली के रूप में चालीस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

एसीबी की चित्तौड़गढ़ टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए जमादार जयराज कण्डारा को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version