Site icon www.khabredinraat.com

चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में मनाया नंदोत्सव :कथा वाचक आशीष व्यास कर रहे हैं कथा का वाचन

Nandotsav celebrated in Chamatkareshwar Mahadev temple

Nandotsav celebrated in Chamatkareshwar Mahadev temple

जयपुर। श्रावण मास के अंदर श्री राधा गोविंद देव की कृपा से श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर झोटवाड़ा रोड पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत नंदोत्सव मनाया गया । आयोजक हनुमान प्रसाद गोयल ने बताया कि कथा वाचक आशीष व्यास शास्त्री अपनी संगीतमय वाणी से भक्तों को कथा का रसास्वादन करवा रहे हैं । कथा के प्रसंग में आज राम जन्म और कृष्ण जन्म के प्रसंग हुए महाराज ने कथा के प्रसंग में बताया कि जब-जब धरती पर पाप का भार बढ़ा भगवान ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लिया ।

नंदोत्सव मे पूरे मंदिर परिसर को रंगीन बंदरवाल और गुब्बारों से सजाया नंदोत्सव मे नंद बाबा और श्री कृष्ण के बाल रूप की स्वरूप झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही । जन्मोत्सव पर बधाई गान महिलाओं ने मंगल गीत गाए कपड़े सूखे मेवे फल खिलौने टॉफी मिठाइयों की जमकर उछाल हुई। भक्तों ने भक्ति नृत्य भजन करके भगवान के जन्म की खुशियां मनाई । कथा से पूर्व परिजनों ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर महाआरती की कथा में 29 जुलाई को कथा में कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग होगा । कथा का विश्राम 31 जुलाई को विधि विधान से होगा ।

Exit mobile version