Site icon www.khabredinraat.com

राष्ट्रीय इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

National Inter-College Sports Meet organized

National Inter-College Sports Meet organized

जयपुर। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जयपुर ने अपने परिसर में 12वां वार्षिक राष्ट्रीय इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स मीट का सफल आयोजन किया। इस आयोजन में पूर्व स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा और राजस्थान बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान दानवीर सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. प्रभात पंकज ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और इस खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

डॉ. लोकेश विजयवर्गीय डीन -स्टूडेंट अफेयर्स ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के 25 से अधिक कॉलेजों के 500$ छात्रों ने भाग लिया। 12वें राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट 2025 की शुरुआत कैम्पस के छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद प्रो. राहुल मीणा, खेल समिति के फैकल्टी चेयर, ने खेलों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया।

खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया गया। प्रमुख खेलों के प्रथम पुरस्कार विजेता रहेरू खो-खो (लड़कियां) – कनोरिया कॉलेज, खो-खो (लड़के) – सेंट विल्फ्रेड कॉलेज, वॉलीबॉल (लड़कियां) – ज्योति विद्यापीठ कॉलेज, वॉलीबॉल (लड़के) – राजस्थान विश्वविद्यालय, साइबर गेम्स (टेककेन) – ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, साइबर गेम्स (बीजीएमआई) – एसकेआईटी, टेबल टेनिस (लड़कों का डबल्स) – जेईसीआरसी फाउंडेशन, टेबल टेनिस (लड़कियों का सिंगल्स और डबल्स) – एसकेआईटी, शतरंज – परिष्कर कॉलेज, कैरम (लड़के) – आनंद इंटरनेशनल कॉलेज, कैरम (लड़कियां) – आईआईएस यूनिवर्सिटी, रस्साकशी (लड़कियां) – पोद्दार कॉलेज, गली क्रिकेट-पोद्दार कॉलेज, पिकलबॉल – मणिपाल विश्वविद्यालय, बास्केटबॉल (लड़कियां) – महारानी कॉलेज, बास्केटबॉल (लड़के) – (श्याम यूनिवर्सिटी), फुटसाल – वीजीयू। इस खेल महोत्सव का आयोजन जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर की स्पोर्ट्स कमेटी और डेजर्ट डेविल्स क्लब द्वारा किया गया।

आयोजन समिति में देवेश वशिष्ठ (स्पोर्ट्स संयोजक), प्रियंका यादव (स्टाफ कोऑर्डिनेटर), और हिमांशु शर्मा (स्टूडेंट अफेयर्स कोऑर्डिनेटर) ने अहम भूमिका निभाई। इस स्पोर्ट्स मीट को रेड बुल, रीक्स, कॉर्पोरेट चाय-कॉफी वाले, और काठी जंक्शन ने प्रायोजित किया।

Exit mobile version