Site icon www.khabredinraat.com

आमेर शिला माता मंदिर में 22 सितंबर को होगी नवरात्र घट स्थापना

जयपुर। आश्विन शुक्ल पक्ष नवरात्रि पर्व की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। इस अवसर पर आमेर स्थित शिला माता मंदिर में सुबह 6:25 बजे घट स्थापना की जाएगी। यह पर्व 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। पुजारी बनवारी शर्मा के अनुसार नवरात्र उत्थापन 2 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।

शिला माता मंदिर दर्शन समय

22 सितंबर : सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।
अन्य दिन : सुबह 6:00 से दोपहर 12:30 बजे तक एवं शाम 4:00 से 8:30 बजे तक। दोपहर 12:30 से 4:00 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे।

विशेष पूजा-अर्चना समय

बाल भोग : सुबह 8:00 से 8:15 बजे तक
आरती : सुबह 10:00 बजे
राजभोग : सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक
संध्या आरती : शाम 6:30 बजे
रात्रि भोग : शाम 7:45 से 8:00 बजे तक
शयन आरती : रात 8:30 बजे

इसी प्रकार कनक घाटी स्थित मनसा माता मंदिर में भी 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नवरात्र पर्व मनाया जाएगा। यहां घट स्थापना 22 सितंबर को सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी।

मनसा माता मंदिर
सुबह 5:30 से 6:30 बजे, 8:30 से दोपहर 12:00 बजे तक।
शाम 5:30 से रात 9:00 बजे तक दर्शन किए जा सकेंगे।

Exit mobile version