Site icon www.khabredinraat.com

नीट परीक्षा में हुई धांधली मामला: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ट्रेन रोको आंदोलन

NEET exam fraud case: Youth Congress workers staged train roko aandolan

NEET exam fraud case: Youth Congress workers staged train roko aandolan

जयपुर। नीट परीक्षा में हुई धांधलियों को लेकर विरोध करने वाले यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को ट्रेन रोको आंदोलन किया गया। जिसके चलते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और समर्थक जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही भारी पुलिस जाब्ते ने उन्हे रोक लिया।

इसके बाद सभी प्लेटफॉर्म पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान अभिमन्यु पूनिया और पुलिस के बीच तनातनी हो गई। इस पर पुलिस उन्हे जबरन उठाकर रेलवे स्टेशन से बाहर ले गए। युवा कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। कांग्रेस नेता पुलिस को हिदायत दे रहे थे की विधायक के साथ पुलिस इस तरीके से बर्ताव नहीं कर सकती। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के नेता गुरूवार सुबह दस बजे के बाद पहुंचे, लेकिन पुलिस आठ बजे ही मौजूद थी। जैसे ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मोदी मुर्दाबाद और अन्य नारेबाजी करते हुए अंदर आए और पटरियों पर कूदने लगे तो वहां पहले से ही तैनात जाब्ते ने उनको काबू कर लिया और बाहर खदेड़ दिया।

गांधी नगर स्टेशन पहुंचे यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और धर्मेन्द्र प्रधान को नीट परीक्षा के मामले में बोलना चाहिए। वह कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। यह सही नहीं है। यह लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है। एनटीए संस्था को भी तुरंत प्रभाव से बैन किया जाना चाहिए।

पूनिया ने कहा कि सरकार के दबाने से यूथ कांग्रेस के लोग दबने वाले नहीं हैं। यह बच्चों के साथ गलत हुआ है। हम हर संभव जगह पर अपना विरोध प्रदर्शन दोहराएंगे। पूनिया ने कहा कि यह हमारा प्रदेश स्तरीय रेल रोको अभियान था। बताया जा रहा है कि जयपुर के अलावा कई शहरों में रेल रोकने का प्लान किया गया था।

यूथ कांग्रेस मांग करता है जब यह नीट परीक्षा रद्द नहीं हो जाती तब तक यूथ कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन करेंगी। गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के कई नेताओं ने ट्रेन को रोकने की धमकी दी थी, इस धमकी को देखते हुए जीआरपी पुलिस और अन्य पुलिस जाब्ता पहले से ही मौके पर मौजूद था।

Exit mobile version