Site icon www.khabredinraat.com

पड़ोसी युवक ने किया महिला से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। मोती डूंगरी थाना इलाके में पड़ोसी युवक ने एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित बदनाम करने की धमकी दी और साथ ही ब्लैकमेल कर पति को अश्लील वीडियो बनाकर भेज दी। इस संबंध में पीडिता ने थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर की रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि पड़ोस में रहने के कारण आरोपित से बातचीत होती रहती थी। छह महीने पहले आरोपित के परिवार वाले खाटूश्यामजी दर्शन करने गए थे। इस दौरान रात आरोपित पड़ोसी ने गेट खट-खटाकर खुलवाया। गेट खोलने पर शराब के नशे में आरोपित पड़ोसी ने चाय पिलाने के लिए बोला। पड़ोसी होने के कारण बिना मना किए वह चाय बनाने रसोई में चली गई। आरोप है कि पीछे से आरोपित ने अकेला पाकर कमरा अंदर से बंद कर लिया। रसोई में जाकर छेड़छाड़ करने लगा।

जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपित ने बदनाम करने की धमकी दी। इस दौरान आरोपित ने अपने मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देह शोषण करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपित की बात मानने से मना कर दिया। गुस्साए आरोपित ने मोबाइल में बनाए अश्लील वीडियो को उसके पति को भेज दिया। वीडियो देखकर पत्नी से पूछने पर उसने आरोपित पड़ोसी की करतूत के बारे में बताया। पत्नी की आपबीती सुनने के बाद पति उसे साथ लेकर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version